पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ\' कार्यक्रम 14 दिसंबर को

\"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ\' कार्यक्रम 14 दिसंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम रेणु राणा ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जज एवं हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसके मित्तल के निर्देशानुसार और जिला एवं सत्र न्यायधीश मनजीत सिंह के मार्गदर्शन में आगामी 14 दिसंबर को बुटाना अंजनथली गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में पैनल के एडवोकेट विनय दलाल एसके भारद्वाज और पीएलवी सुमन लत्ता और सीमा पीसीपीएनडीटी एक्ट तथा कानून से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को देंगे।