पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौधरोपण के लिए आगे आएं: संतोष

पौधरोपण के लिए आगे आएं: संतोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाधांचलसेवा समिति ने एक नई पहल करते हुए डीसी जे गणेशन को पौधा भेंट कर अभिनंदन किया। समिति अध्यक्ष एडवोकेट संतोष यादव के नेतृत्व में सदस्य डीसी कार्यालय पहुंचे और डीसी से मुलाकात की। एडवोकेट संतोष यादव ने उपायुक्त को समिति के अभियान में शामिल होकर पौधारोपण करने के लिए आमंत्रित किया। डीसी ने आश्वस्त किया कि वह पर्यावरण संरक्षण अभियान में शामिल होंगे। डीसी ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। पेडो के कटाव और प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण असंतुलन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति को पौधे लगाने के लिए आगे आना चाहिए। अध्यक्ष ने समिति की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। त्रिवेणी पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एडवोकेट धर्मपाल गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष गुलाब कौर, समाजसेवी अशोक माणिक, एडवोकेट रविंद्र रमन, एडवोकेट राकेश पाढा, साक्षी कपूर, जिला अध्यक्ष मनप्रीत, कपिल गुप्ता मौजूद थे।

करनाल. पौधरोपणकरते पर्यावरण संरक्षण समिति के पदाधिकारी अन्य।

संस्थाएं कन्या भ्रूणहत्या रोकने को आगे आएं: अरोड़ा

करनाल.पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा सुभाष गेट के अंदर मोहल्ला में कन्या भ्रूण हत्या के रोकथाम के लिये प्रोग्राम रखा गया। प्रोग्राम में समिति सदस्यों तथा शहर की महिलाओं ने भाग लिया। समिति सदस्य ईश्वर छाबड़ा एवं सीमा खन्ना ने प्रोग्राम में बहुत सहयोग किया। समिति अध्यक्ष एसडी अरोड़ा ने कहा कि अभी-अभी करनाल के उपायुक्त जे गणेशन ने आहवान किया है कि सभी सामाजिक संस्थाएं कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए आगे आएं। समाज में लड़के-लड़कियों का लिंगानुपात बहुत कम होता जा रहा है। पता नहीं कि लोग आज भी पुराने रीति-रिवाजों तथा रूढ़ीवादी विचारों में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि समिति गांव गांव में जाकर कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम के लिए अलख जगाएगी। इसके लिए एक गांव को गोद भी लिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण समिति सभी बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक संस्थाओं से आह्वान करती है कि आओ हम सब मिलकर प्रदेश को कन्या भ्रूण हत्या के अपराध से मुक्त कराए। इस अवसर पर पैट्रन कंवल भसीन, संरक्षक हीरा लाल चौधरी ने भी विचार रखे। प्रोग्राम में एलडी मदान, प्रेम प्रकाश लूथरा, आरआर अत्री, डीएन. गांधी, विनोद गुप्ता, एनएस