- Hindi News
- मानव के अधिकारों को लेकर किया विचार विमर्श
मानव के अधिकारों को लेकर किया विचार-विमर्श
करनाल | प्रतापकालेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मानव अधिकारों को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल देवेंद्र लांबा ने अधिकारों की जानकारी होना और उनका सही प्रयोग करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मानव अधिकार दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1948 में की थी। अधिकारों की सुरक्षा के लिए यह दिवस मनाने की पहल की गई थी। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार का अर्थ है कि किसी भी इंसान की जिंदगी में आजादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार। संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को मानव अधिकारों की रक्षा और उसे बढ़ावा देने के लिए तय किया था।