पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुनिल बाली चुने गए माकपा के ब्रांच सचिव

सुनिल बाली चुने गए माकपा के ब्रांच सचिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असंध | कस्बेकी शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी में बुधवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की असंध ब्रांच में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्रांच सदस्य रौनक राम ने की। पार्टी के जिला सचिव जगमाल सिंह ने राज्य जिला कमेटी की गतिविधियों पर रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में पार्टी द्वारा भविष्य वर्तमान कार्यों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि पार्टी का जिला सम्मेलन 3 4 जनवरी को करनाल में होगा राज्य सम्मेलन 14, 15 16 जनवरी को रोहतक में आयोजन किया जाएगा। असंध ब्रांच के सम्मेलन में सर्वसम्मति से सुनिल बाली को ब्रांच का सचिव चुना गया। इस अवसर पर मेहर सिंह, गुरप्रताप, लहणा सिंह, दरियाव सिंह, सुखचैन सिंह आदि उपस्थित रहे।