पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम राजीव ने लिया नपा के कार्योंं का जायजा

एसडीएम राजीव ने लिया नपा के कार्योंं का जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरौंडा | करनालके एसडीएम राजीव मेहता ने शहर में नगरपालिका द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों अन्य स्थानों का जायजा लिया और नगरपालिका को उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाए जाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने रेलवे फाटक सहित अन्य कई स्थानों का भी दौरा किया।

बुधवार की शाम एसडीएम राजीव मेहता पंचायती राज के एक्सईएन रामफल के साथ शहर की मामा भांजा सराय, रेलवे फाटक अंडरपास निर्माण, ओवर ब्रिज सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया और नगरपालिका अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी जारी किए। एसडीएम ने मामा भांजा सराय का दौरा करते हुए वहां पर बनी गलियों की हालत को दुरुस्त करने के निर्देश नपा अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने जीटी रोड़ पर बने ओवरब्रिज के साथ खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाने और सौंदर्यीकरण का बढ़ावा दिए जाने की बात कही और बस स्टेंड के पास शौचालय के निर्माण की बात भी कही, ताकि यात्रियों को शौचालय के लिए इधर उधर भटकना पड़े। इसके बाद एसडीएम राजीव मेहता रेलवे फाटक पर पहुंचे और वहां पर चल रहे अंडरपास निर्माण का निरीक्षण किया।