कार्यकर्ता हैं पार्टी की रीढ़: सुखीजा
नीलोखेड़ी | भाजपाकार्यकर्ताओं की बुधवार को पंजाबी धर्मशाला में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजबीर शर्मा ने की। जिसमें जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता रीड की हड्डी होते हैं। बिना कार्यकर्ता के पार्टी को चलाना असंभव है। भाजपा पार्टी का विस्तार बढ़ा है। लोग भाजपा पार्टी के साथ फोन द्वारा मिस काल करके जुड़ते जा रहे हैं। भाजपा को विश्व में सदस्य बनाने वाली दूसरी पार्टी गौरव प्राप्त है जबकि भारत में सबसे अधिक सदस्य बनाने वाली पार्टी का गौरव प्राप्त है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च तक 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य बना रखा है। उन्होंने कहा कि करनाल जिला 1 जनवरी को नया इतिहास रचने जा रहा है कि जब एक ही दिन 1 जनवरी 2015 को 1,12,015 लाख लोग फोन द्वारा मिस काल करके भाजपा पार्टी के जुड़ेंगे। सदस्यों की संख्या अधिक भी हो सकती है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष अन्य पदाधिकरियों की ड्यूटी लगाते हुए कहा कि नीलोखेड़ी 4 मंडल होने पर प्रत्येक कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएगा। मौके पर राजबीर शर्मा, जनक पोपली, शिवनाथ कपूर, सूरत सिंह गोराया, बलबीर सिंह फौजी, महिंद्र सिंह रमाना, मुख्तयार सिंह पूजम, कृष्णलाल, कुलदीप शर्मा, जयसिंह आदि मौजूद रहे।