पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजबीर मोकल दी हरियाणा सहकारी परिवहन समिति प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

राजबीर मोकल दी हरियाणा सहकारी परिवहन समिति प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | दीहरियाणा सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ की बैठक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह भिवानी की अध्यक्षता में राजपूत धर्मशाला रोहतक गेट भिवानी हुई। बैठक में प्रदेश के समिति संचालकों ने भाग लिया। बैठक में सर्व सम्मति से राजबीर मोकल झिवरहेड़ी करनाल को दी हरियाणा सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राजबीर मोकल ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है। उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। बस संचालकों की जो भी समस्या है, उन्हें सरकार से मिलकर उनका समाधान करवाया जाएगा। बैठक में यशपाल पोसवाल, बृज मोहन कांबोज, राहुल, बलिंद्र, अमित, जगबीर, बलवान सिंह, तरसेम, सुभाष गुप्ता, देशराज, रामनाथ, हुकम सिंह, दलजीत, राज कुमार राणा आदि मौजूद रहे।