करनाल | थाना सदर पुलिस द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शहर के पाश क्षेत्र में चल रहे देसी शराब के दो अवैध खुर्दों पर छापा मार कार्रवाई कर पचास देसी शराब की बोतलें पकड़ी। आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। निफा अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु ने बताया कि वे कल नरसी विला के नजदीक झुग्गी झोपडिय़ों में बच्चों की नई क्लास शुरू करने के लिए सर्वे कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने देखा कि झुग्गी झोपडिय़ों के साथ बाकायदा टीन की चादरों से शराब का अवैध खुर्दा बनाया हुआ था। मामले की सूचना एसपी को दी गई। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध खुर्दा हटवावाया।