पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग निरोग रहने का साधन : धीमान

योग निरोग रहने का साधन : धीमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | सेक्टर-14श्रीकृष्ण मंदिर में चल रही योग कक्षा में बुधवार को पतंजलि योग समिति के हरियाणा प्रांतीय प्रभारी संजय धीमान पहुंचे। यहां उन्होंने बड़ी संख्या में साधकों को योगाभ्यास करते देख प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने साधकों को सरवाइकल से राहत के लिए अभ्यास भी करवाया और कहा कि योग ताउम्र निरोग रहने का एकमात्र सर्वोत्तम साधन है। योग कक्षा के मुख्य शिक्षक दिनेश गुलाटी और उनकी टीम की सराहना करते हुए संजय धीमान ने कहा कि योग के प्रचार प्रसार और लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए ये टीम जो कार्य कर रही है। वह सराहनीय और प्रशंसनीय है। योग कक्षाओं की संख्या बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि योग का अधिक से अधिक प्रचार किया जाना चाहिए। ये भारत की प्राचीनतम पद्धति है।