करनाल. माउंटलिटरा जी स्कूल में खेल दिवस का आयोजन किया
करनाल. माउंटलिटरा जी स्कूल में खेल दिवस का आयोजन किया गया। नन्हें-मुन्हे के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी रविंद्र सांगवान ने शिरकत की। बच्चों ने फरॉग रेस, स्पून-लेमन रेस, हर्डल रेस आदि रेस मे हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को निखारा। मुख्य अतिथि ने बच्चों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति प्रेरित किया। इसके बाद सांगवान ने बच्चों उनके अभिभावकों को मेडल प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।