विवाहिता ने लगाई फांसी, पति ससुर सास के खिलाफ केस
करनाल . जाटोगेट में रहने वाली एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका शीला देवी पूण्डरी के गांव हाबड़ी की रहने वाली है। दो साल पहले उसकी शादी जाटो गेट निवासी विनोद से हुई थी। मृतका के भाई सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शीला के पति, सास और ससुर दहेज के लिए तंग करते थे। सिटी पुलिस ने पति विनोद, ससुर बाल किशन तथा सास राजरानी केे खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। एसएचओ सिटी मोहन लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।