15 साल बाद होगी हवाई पट्टी की मरम्मत
एविएशन क्लब करनाल हवाई पट्टी का मरम्मत कार्य 15 साल बाद होने जा रहा है। पिछले कई साल से हवाई पट्टी की हालत सही नहीं है। अब सरकार ने इसकी मरम्मत के लिए 4 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। मरम्मत कार्य के लिए टेंडर निकाले गए हैं। पिछले कई साल से हवाई पट्टी के सुधारीकरण की मांग चली रही है, लेकिन बजट की स्वीकृति मिले बिना यह काम अटका हुआ था। अब सरकार ने इस पर खर्च होने वाले बजट को स्वीकृति दे दी है। आने वाले एक माह में मरम्मत कार्य शुरू कर दिए जाने की बात सामने रही है।
लटकाहुआ विस्तारीकरण प्रोजेक्ट: एविएशनक्लब के विस्तारीकरण का प्रोजेक्ट भी पिछले कई सालों से अटका हुआ है। क्याेंकि अभी तक भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई नहीं हाे सकी है। भूमि अधिग्रहण के बिना हवाई पट्टी का विस्तार नहीं हो पा रहा है। एविएशन क्लब के अधिकारी कैप्टन मोहित शर्मा ने बताया कि हवाई पट्टी की मरम्मत का कार्य 15 में शुरू हो जाएगा, जबकि हवाई पट्टी के विस्तारीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण का प्रोसेस चल रहा है।
4करोड़ का टेंडर निकाले: पीडब्ल्यूडीसे एक्सईएन योगेश मेहरा ने कहा कि हवाई पट्टी की मरम्मत के लिए 4 करोड़ रुपए के टेंडर निकाले गए हैं। टेंडर लगने के बाद 15 मार्च से हवाई पट्टी की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।