पतंग की डोर में उलझकर घायल हो गए दर्जनों पक्षी
करनाल. बसंतपंचमी पर पतंग की डोर से घायल पक्षियों का इलाज करते
भास्कर न्यूज | करनाल
बसंत पंचमी पर शहरवासियों द्वारा उड़ाई गई पतंग की डोर से तमाम पक्षी घायल हो गए हैं। इन्हें इलाज के लिए जीवो मंगलम पहुंचाया गया है।
यहां पतंगों की डोर में फंसकर घायल या किसी अन्य तरह से घायल हुए पक्षियों का इलाज किया जाता है। इलाज के बाद संस्थान कर्मी इन पक्षियों को खुले आसमान में उड़ने के लिए छोड़ देते हैं। पिछले दो दिनों के दौरान दो दर्जन से अधिक घायल पक्षियों को यहां पहुंचाया गया है। पक्षियों में किसी के पंख कटे हुए थे तो किसी के सिर, पेट आदि पर डोर से चीरा लगा हुआ था। संस्थान की केयर टेकर साध्वी अर्पिता ने बताया की पक्षियों की प्रजातियां धीरे-धीरे विलुप्त हो रही हैं। इस कारण पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी पर पतंगों के कारण ज्यादा पक्षी उनके पास घायल अवस्था में आते हैं।