1600 गज में बनेगा नगर निगम भवन
नगरनिगम कार्यालय का नया भवन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को नगर निगम कार्यालय में पार्षदों अधिकारियों की आकस्मिक बैठक हुई। ज्वाइंट कमिश्नर एवं सीटीएम ममता शर्मा की उपस्थिति में हुई बैठक में हुडा से नगर निगम कार्यालय के लिए 3,04,27,800 रुपए की राशि से सेक्टर-12 में तकरीबन 1600 स्कवेयर मीटर जगह खरीद लेने पर सहमति जताई गई। इस राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा 76,06,950 रुपए की राशि 30 दिनों के अंदर एस्टेट ऑफिस हुडा करनाल में जमा कराई जाएगी।
वर्तमान में बना नगर निगम का कार्यालय शहर की जनसंख्या के हिसाब से छोटा पड़ गया है। यहां पर अपने कार्यों से आने वाले लोगाें को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पाती है। पिछले वर्ष गृहकर जमा कराने के दौरान शहरवासियों को जो दिक्कतें हुई उन्हें वे लोग भूले नहीं है। मोटरसाइकिल तो दूर साइकिल तक खड़ा करने में लोगों को जगह नहीं मिल पाई थी। कार्यालय के सामने जाम की स्थिति बनी रहती थी।
3.4करोड़ होंगे खर्च
मेयररेणु बाला गुप्ता ने बताया कि नगर निगम के नए भवन की जमीन पर 3 करोड़ 4 लाख 27 हजार 800 रुपए खर्च होंगे। यह जमीन सेक्टर-12 में केनरा बैंक के पास है अथवा हुडा के रिकार्ड के अनुसार सिक्स बेज में 11 से 16 नंबर प्लाट वाली है। इसका कुल क्षेत्र 1600 स्कवेयर मीटर है।
मीटिंगके लिए नहीं जाना पड़ेगा मिनी सेक्रेट्रिएट
भवनका निर्माण ढाई या तीन मंजिला होगा। अधिकारियों कर्मचारियों के हिसाब से कक्ष तैयार किए जाएंगे। मेयर, कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर ईओ, सीनियर डिप्टी मेयर डिप्टी मेयर के अलावा एक्सईएन, एमई, डेथ एंड बर्थ, गृहकर विंग और मीटिंग हॉल जैसी व्यवस्था योजनाबद्ध ढंग से की जाएंगी। भवन में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
येरहे बैठक में मौजूद
इसमौके पर बैठक में मुख्य रूप से मेयर रेणु बाला गुप्ता, पार्षद सुजाता अरोड़ा, कमलेश लाठर, शीला रानी, कुमुदबाला अग्घी, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, बलविंद्र सिंह, विनोद तितोरिया, यशपाल मित्तल, सुदेश गुलाटी, सुदर्शन कालड़ा आदि उपस्थित रहे। जिसमें भवन के अलावा भी कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पुराने कार्यालय के स्थान पर पार्किंग : एक्सईएनरमेश मढाण के अनुसार नगर निगम का कार्यालय शिफ्ट हो जाने से पुराने भवन के स्थान पर पार्किंग बनाए जाने का विचार है। क्योंकि बाजार में आने वाले वाहनो