पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्रिवेणी का पौधा लगाकर लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

त्रिवेणी का पौधा लगाकर लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाधांचलकी ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत सोमवार को घरौंडा में बीडीओ कार्यालय में त्रिवेणी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पंचायती राज एसडीओ केसी गोयल, बीडीपीओ घरौंडा राकेश वोहरा समाधांचल की अध्यक्ष एडवोकेट संतोष यादव ने पौधरोपण किया। इस मौके पर एसडीओ ने कहा कि यदि वृक्षों का संरक्षण और नए पौधों का रोपण नहीं किया गया तो आने वाली पीढिय़ां शुद्ध वायु के लिए तरस जाएंगी।

जिससे पूरी मानवता पर संकट खड़ा हो सकता है। इसलिए हमें पर्यावरण के प्रति सचेत रहकर अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। बीडीओ ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। एडवोकेट संतोष यादव ने कहा कि वट वृक्ष का पूजन हमें दर्शन की ओर ले जाता है। वट वृक्ष के नीचे पशु-पक्षी आश्रय पाते हैं तभी तो मत्स्य पुराण में एक वृक्ष को दस पुत्रों के बराबर मानकर उनकी सेवा करने की बात कही गई है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गुलाब कौर, संरक्षक हरभजन सिंह राणा, एडवोकेट रविंद्र रमन सहित गगसीना के सरपंच जोगिंद्र सिंह सहित कई गांव के सरपंच मौजूद थे।

करनाल. बीडीपीओकार्यालय में पौधरोपण करते बीडीपीओ एसडीओ अन्य।