- Hindi News
- मिलकर बढ़ाएं राष्ट्रभाषा हिंदी को : विजय
मिलकर बढ़ाएं राष्ट्रभाषा हिंदी को : विजय
कविता पाठ प्रतियोगिता में सपना ने हासिल किया प्रथम स्थान
कुमारीविद्यावती आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय में हिंदी साहित्य परिषद की ओर से विस्तृत भाषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कविता पाठ नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कविता पाठ में बीए थर्ड की सपना ने पहला, बीए सैकेंड की मिली शर्मा ने दूसरा और बीए फर्स्ट प्रियंका एवं बीए थर्ड की वंदना ने संयुक्त रूप से तीसरा इनाम प्राप्त किया।
नारालेखन प्रतियोगिता में कोमल रही अव्वल
नारालेखन प्रतियोगिता में बीए थर्ड की काेमल ने पहला, बीए सैकेंड की रितू ने दूसरा और बीए सैकेंड की एकता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में बीए प्रथम की सिमरन और नारा लेखन में बीए थर्ड की पूजा को सांत्वना पुरस्कार मिलाया। इस मौके पर डॉ. भाटिया ने कहा कि हिंदी राजनीति, धर्म, फिल्मों और संपर्क की भाषा है, लेकिन इसे न्यायालय और तकनीकी शिक्षा का माध्यम बनाए जाने की जरूरत है। हिंदी को सरकारी उपेक्षा के साथ शुद्धतावादी नजरिए से भी कमजोर किया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रीटा सहगल ने कहा कि हिंदी हमारे हृदय की भाषा है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. ऊषा लाल ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रममें ये रहे उपस्थित : कार्यक्रममें डॉ. पूनम शर्मा, विजय भाटिया, ज्योति खंडूजा ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। डॉ. सुषमा ठाकुर डॉ. सुनीता सलारिया ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में दीप्ति शर्मा आदि ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
संस्थानों के कार्य कलापों के बारे में दी जानकारी
प्रतियोगितामें विभिन्न सरकारी विभागों, राष्ट्रीयकृत बैंकों, उपक्रमों, निगमों के कर्मचारियों अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्य कलापों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एलबीएस यादव, उषा कत्याल, सतपाल, रचना त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
करनाल. केवीएडीएवी महिला महाविद्यालय में मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए।
करनाल. हिंदीदिवस पर अायोजित प्रतियोगिता में मौजूद पदाधिकारी।