समाज सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : भाटिया
करनाल | नेहरूपैलेस मार्किट सेवा ट्रस्ट द्वारा देश की आजादी की लड़ाई में शहीद हुए शूरवीरों की याद में बेसहारा लोगों को मुफ्त राशन बांटा। हर महीने की तरह इस बार भी 200 गरीब परिवारों को राशन वितरित किया गया। राशन वितरित करने के लिए मुख्यअतिथि विनीत भाटिया, डीजीएम एचएसआईडीसी ने शिरकत की जिन्होंने अपने हाथों से गरीब परिवारों को राशन वितरित किया। उन्होंने कहा कि नेहरू पैलेस मार्किट सेवा ट्रस्ट बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है। गरीबों बेसहारों को 8 सालों से राशन वितरित कर रहा है, यह समाज में उपकार का कार्य है। मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी को समाज सेवा के कार्य में बढ़चढ़ कर प्रयास करना चाहिए। सहयोग करना चाहिए। तभी गरीब बेसहारा लोग जीवन में उन्नति कर पाएगे। इस अवसर पर कृष्णलाल तनेजा, कैलाश गुप्ता, महेश भाटिया, विकास टंडन, अनिल ठुकराल, नरेश भुटानी, बलविन्द्र सिंह (बिल्ला), सतपाल मनोचा, सुनील ठुकराल, राम स्वरूप, जेसी बब्बर, रोहित सहित अन्य मौजूद रहे।
जरूरतमंदों को राशन वितरित करते नेहरू पैलेस मार्केट सेवा ट्रस्ट पदाधिकारी।