पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीएस स्कूल ने जीती रनिंग ट्रॉफी

एसबीएस स्कूल ने जीती रनिंग ट्रॉफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल में अत: स्कूल शबद गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आठ स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। शबद गायन में एसबीएस सीनियर सैकेंडरी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर गुरु तेग बहादुर रनिंग ट्रॉफी जीती, जबकि आदर्श पब्लिक स्कूल गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गुरुनानक गर्ल्स दून पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान जीता। विजेता टीमों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस अवसर पर गुरुनानक अस्पताल से डॉ. हरदीप सिंह डॉ. प्रभजोत कौर ने बतौर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। डॉ. हरदीप ने कहा कि गुरु की वाणी हमें इंसानियत का पाठ पढ़ाती है। ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. जेएस कल्याणा ने कहा कि ट्रस्ट 14 सालों से सेवा कर रहा है। प्रो. एसएस बरगोटा ने कहा कि ट्रस्ट गुरु वाणी के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ गरीब होनहार छात्र-छात्राओं की सहायता करता रहता है। इस अवसर निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. कोमलप्रीत कौर, बाज सिंह, गुरदीप सिंह ने अदा की। कार्यक्रम में सरदार सुरिंद्र पाल सिंह पसरीचा, गुरशरण सिंह आहुजा, प्रो. अवतार सिंह, गुलजार सिंह चीमा, गुरशरण सिंह खरबंदा, डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य सुदर्शन कुमार, डॉ. बीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

करनाल. शबदगायन प्रतियोगिता में भाग लेती प्रतिभागी टीम।