पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम ने शहर में चलाया होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान

नगर निगम ने शहर में चलाया होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | नगरनिगम ने शहर में अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब चाहे किसी के व्यवसायिक बैनर हों या फिर सीएम मनोहरलाल खट्टर को बधाई देते होर्डिंग।

नगर निगम ने एक सिरे से सभी को हटाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को निगम कर्मचारियों की टीम ने शहर में मॉडल टाउन सहित कई इलाकों से होर्डिंग हटाने का अभियान चलाया। नगर निगम की टीम के सदस्य पोल पर लगे होर्डिंग को हटाते हुए उन्हें ट्रैक्टर ट्रॉली तुरंत लोड कर रहे थे। नगर निगम के ईओ ओपी सिहाग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार शहर में अवैध तौर पर लगाए गए होर्डिंग बैनर को बिलकुल नहीं रहने दिया जाएगा। जहां भी अवैध होर्डिंग मिलेंगे उनको हटा दिया जाएगा। नगर निगम का स्पेशल दस्ता विशेष अभियान के बाद रूटीन में भी यह कार्रवाई करता रहेगा।

ओपी सिहाग ने कहा कि शहर में कमर्शियल होर्डिंग के लिए स्थान निश्चित किए जाएंगे। नियमों के तहत निश्चित स्थान स्थान पर ही बैनर होर्डिंग लगाए जा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शहर को सुंदर बनाए रखने में उनका सहयोग सहयोग करेंगे। प्रतिबंधित क्षेत्रों मार्गों पर होर्डिंग लगाएं।