- Hindi News
- समिति सदस्यों ने आईजी को भेंट किया एक पौधा
समिति सदस्यों ने आईजी को भेंट किया एक पौधा
करनाल| प्रदेशभरमें पर्यावरण संरक्षण के संदेश को लेकर पौधारोपण अभियान चलाने वाली समाधांचल सेवा समिति ने गुरुवार को आईजी हनीफ कुरेशी को पौधा भेंट कर अभिनंदन किया।
समिति अध्यक्ष एडवोकेट संतोष यादव सदस्यों के साथ आईजी कार्यालय पहुंची और पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। एडवोकेट संतोष यादव ने आईजी को समिति की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा में पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को सचेत किया जा रहा है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों जाकर लोगों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा भारत के संविधान और कानूनों की जानकारी भी लोगों को दी जा रही है ताकि हर व्यक्ति अपने अधिकार का प्रयोग कर सके। समिति की ओर से हनीफ कुरेशी को पौधरोपण अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। आईजी ने कहा कि समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान में वह शामिल होंगे और पौधारोपण करेंगे।
आईजी हनीफ कुरैशी को पौधा भेंट करते समाधांचल सेवा समिति पदाधिकारी।