पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भैंस चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

भैंस चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | गांवनलीखुर्द, खराजपुर, नसीरपुर, जड़ौली शेखपुरा के लोगों ने लघु सचिवालय में पहुंचकर गांव से भैंस चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायत में नली खुर्द के नसीब सिंह ने कहा कि 27 नवंबर को उसकी एक भैंस, एक झोटा एक गाय चोरी हो गई थी।

उन्होंने अपने पशुओं को तलाश किया और चोरों को पता चलने पर उनके नाम कुंजपुरा थाना में दे दिए। लेकिन 13 दिनों के बाद भी पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है और ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसलिए उनकी प्रार्थना है कि उनके चोरी हुए पशुओं को वापस दिलाया जाए और कुंजपुरा पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए जाएं। उधर खराजपुर के तरलोक सिंह ने कहा उसकी तीन भैंसों को चुरा लिया गया है। इसकी नामजद शिकायत कुंजपुरा थाना में की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उनकी प्रार्थना है कि कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी भैंसों को वापस दिलवाया जाए।

करनाल. सचिवालयमें एसपी को मिलने आए नली खुर्द गांव के लोग।