मटका रेस में संतोष ने सभी को पछाड़ा
शतरंज की बिसात पर 16 स्कूलों के 80 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
महिलाएवं बाल विकास विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में ब्लाक स्तर पर महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मधु आर्य ने की। खेलकूद स्पर्धा में 75 गांवों की आंगनबाड़ी वर्करों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मटका रेस, आलू रेस, 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर रेस का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मधु आर्य ने कहा कि आज की महिला पुरुषों से कम नहीं है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। खेल जगत में भी महिलाओं ने देश का खूब नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि महिला खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर मीना र|, प्रवीण, मीनाक्षी, सुनीता, गुरजीत, सुरिंद्र कौर, पूनम, कोच कुलबीर सिंह डीपीओ संगीता तथा स्वास्थ्य विभाग से शोभा खन्ना आदि उपस्थित थे।
नीलोखेड़ी . विजेताबच्चों को सम्मानित करते हुए।
आलू रेस में मीना प्रथम :ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा के मटका रेस में संतोष ने प्रथम, सुमन ने द्वितीय और सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आलू रेस में मीना प्रथम, सीमा द्वितीय तथा वीना तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह 100 मीटर रेस में में सुरेशो ने प्रथम स्थान ,गीता ने द्वितीय स्थान बिमला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर रेस में रीतू ने प्रथम, संगीता ने द्वितीय सुमिता ने तृतीय 400 मीटर रेस में आंचल ने प्रथम, वर्षा ने द्वितीय बिंदू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह साइकिल की 5 किलोमीटर रेस में सपना ने प्रथम, मीरा ने द्वितीय तथा प्रीती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
नीलोखेड़ी . महिलाएवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती प्रतिभागी।