- Hindi News
- विधायक जी, शराबियों ने घर से निकलना किया दूभर
विधायक जी, शराबियों ने घर से निकलना किया दूभर
विधायकजी गांव में शराबियों की वजह से जीना दूभर हो गया है। दिन छिपने के बाद गांव की गलियों, चौक, चौराहों में बहु-बेटियों का निकलना दूभर हो गया है।
गांव के बीच बनाए गए रविदास चौक भी अवैध शराब की बिक्री से अछूता नहीं है। चौक पर शराबियों के देर रात तक जमावड़े लगे रहते हैं। इससे हमें निजात दिलाइए। यह गुहार गांव जाणी की महिलाओं ने गांव में पहुंचे विधायक के सामने लगाई। दरअसल असंध विधायक बख्शीश सिंह गांव जाणी सहित क्षेत्र के गई गांवों के धन्यवादी दौरे पर थे। गांव जाणी की चौपाल में जनसभा के दौरान महिला बिमला देवी, संतरो देवी, रोशनी, रिशाली, शकुंतला देवी, रेशमा, बोहती देवी, राजो देवी, कमलेश, विद्या देवी सहित दर्जन भर महिलाएं पहुंची तो लोग देखते रह गए। महिलाओं की समस्या सुनने के बाद विधायक ने कहा वे पहले पुलिस को शिकायत करें। क्षुब्ध महिलाओं ने कहा कि अनेक बार शिकायत की जा चुकी है। हमारी कोई नहीं सुनता है। विधायक विर्क ने इस बारे में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद महिलाएं वापस लौट गई।
जुंडला . अवैधशराब की बिक्री को रोकने की गुहार लगाती हुई
पीएम नरेंद्र मोदी ने करनाल विधायक मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाकर उत्तरी हरियाणा से मुख्यमंत्री बनाए जाने वाली पुरानी मांग को पूरा करके दिखाया है। अब जिले में बेशुमार विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि रोड हो या मराठा मेरे द्वार सबके लिए हमेशा खुले हैं। लोगों से कहा कि भाजपा को थोड़ा समय दें फिर देखें विकास की एक्सप्रेस कैसे दौड़ती है। किसी को भी निराश नहीं होने दिया जाएगा। यह बात क्षेत्र के बीड माजरा, जाणी, बुडनपुर आबाद बिरचपुर सहित कई गांव के धन्यवादी दौरे के दौरान विधायक बख्शीश सिंह ने कही। गांव जाणी की धौली चौपाल में विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनका प्रमुखता से हल करने के निर्देश दिए। मौके पर एसडीओ पंचायती राज सूबे सिंह, जेई कुलदीप सिंह, ग्राम सचिव रामधन शर्मा, मुलतान सिंह, सुरेंद्र राणा, सरपंच मुलतान सिंह, अमन कुमार, राजकुमार, सुरेंद्र भूरा, संजीव आदि अनेक ग्रामीण मौजूद थे।