करनाल| इब्राहिममंडी में चोरों ने एक मकान से हजारों रुपए की नकदी चांदी उड़ा ली। जिस समय चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया, उस समय परिवार के लोग वृंदावन गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। बताया जाता है कि मकान मालिक वीरेंद्र चोपड़ा परिवार सहित वृंदावन गए थे।