पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉरिशस में अनिरूद्ध की जीत, करनाल में जश्न

मॉरिशस में अनिरूद्ध की जीत, करनाल में जश्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| भारतसे बाहर लघु भारत कहे जाने वाले मॉरिशस गणराज्य में चुनावी नतीजों से करनाल में खुशी की लहर दौड़ गई है। 10 दिसंबर को हुए आम चुनावों का नतीजा सामने आया, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति अनिरूद्ध जगननाथ की पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है और उनके मॉरिशस के अगले प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। करनाल में उनके चाहने वाले निफा अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु के आह्वान पर शहर के प्रतिष्ठित नागरिक निफा सदस्य मानव सेवा संघ में इक्टठा हुए और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर स्वामी प्रेममूर्ति, कुलजिंद्र मोहन सिंह बाठ, निफा संयोजक एडवोकेट नरेश बराना, जेआर कालड़ा, सतिन्दर मोहन कुमार, महेश शर्मा, जत्थेदार सुरजीत सिंह दरड़, रमेश चंद, जसविंद्र सिंह बेदी, अमनदीप सिंह, गौरव पूनिया, जितेंद्र नरवाल, सुरेंद्र कुमार, नौनीत वर्मा, अरविन्द सन्धु, मनदीप काजल, हितेष गुप्ता आिद मौजूद रहे।

करनाल. शहर में खुशी का इजहार करते कई संस्थाओं के प्रतिनिधि।