पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर मां ने एसपी से की फरियाद

बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर मां ने एसपी से की फरियाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | रंबागांव की सुलोचना के बेटे सन्नी (20) की दो माह पहले एक होटल में हत्या हो गई थी। शव होटल के बाथरूम में मिला था। लेकिन इस मामले में पुलिस अभी तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बेटे की मौत का गम और उसके हत्यारों की होने का गिरफ्तार बोझ लिए मां, बहनें, चाची, ताई अन्य ग्रामीण महिलाएं लघु सचिवालय में एसपी अभिषेक गर्ग से फरियाद करने पहुंची।

मृतक युवक सन्नी की मां सुलोचना ने कहा कि उनके बेटे को फंदे पर लटकाकर मारा गया है और उसके बाद उसे बाथरूम में डाल दिया गया। सदर थाने में मामला दर्ज है, लेकिन आज तक पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसका बेटा भी चला गया, लेकिन उसे न्याय भी नहीं मिला है। बहन ममता ने कहा कि हत्या से डेढ़ माह पहले ही उसक भाई होटल में नौकरी पर लगा था। लेकिन इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी। दो माह बीत गए हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जिला सचिवालय में एसपी को मिलने आए एक होटल में मरे युवक के परिजन।

महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

लघुसचिवालय में पहुंची ग्रामीण महिलाओं सुरेश रानी, जस्सो देवी, केला, सोमी, रोशनी देवी, संतोष, कमला, केला, कृष्णा मुक्ति, नीता सुमन आदि ने कहा कि सन्नी की हत्या की गई है। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस दौरान उन्होंने पुलिस के ढुलमुल रवैये के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि गरीब आदमियों को पुलिस भी न्याय नहीं दिलाएगी तो और कौन न्याय दिलाएगा।