- Hindi News
- दिन में और भी बढ़ गई है ठंडक आज आसमान में डटे रहेंगे बादल
दिन में और भी बढ़ गई है ठंडक आज आसमान में डटे रहेंगे बादल
पारालगातार डाउन होता जा रहा है। अब दिन की ठंडक लोगों को सताने लगी है। गुरुवार दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल निकल आए। ऐसे में अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में .2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अब यह बढ़कर 5.2 डिग्री हो चुका है। आसमान में बादल निकलने से लोगों को दिन में भी ठंडक का एहसास हुआ। देर शाम बाजार में रौनक पहले की अपेक्षा कम हो गई। आज आसमान में बादल डेरा जमाए रह सकते हैं, ऐसे में लोगों को और घनी सर्दी सताएगी। कल और परसों बरसात की संभावना मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि 13 14 को बरसात हो सकती है। क्योंकि फिलहाल सुबह 78 फीसदी दोपहर बाद नमी बढकर 44 फीसदी तक हो चुकी है। यही नहीं पछुआ हवा की गति भी अब 25 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। हवा का दबाव सुबह 6.7 दोपहर बाद बढकर 7.8 हो चुका है। ऐसे में सभी तरह के घटा जोड़ करने के बाद यही इशारा हो रहा है कि आज शाम से ही मौसम खराब हो जाएगा। अब 16 दिसंबर को ही लोगों को पहले जैसी धूप सेकने को मिल सकती है।
बरसात से बढ़ेगी ठंडक
करनाल.केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल के मौसम विभाग के तकनीकी अिधकारी श्याम सिंह चौहान का कहना है कि अब बरसात होती है तो इससे ठंडक और भी बढ़ जाएगी। पिछले दो दिनों में पारा पांच डिग्री के आस-पास अटका हुआ है। हालांकि बादल छाने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होती है, लेकिन दिन में ठंडक गहरा जाएगी।
करनाल. कृषि अधिकारियों का कहना है कि अब यदि बरसात हो जाती है तो इससे गेहूं की फसल को खासा लाभ मिल सकता है। क्योंकि पिछले करीब डेढ़ माह से कोई बरसात अब तक नहीं हो सकी है। ऐसे में भू-जल स्तर में भी लाभ मिलेगा। अब तक जिलेभर में 1.72 लाख हेक्टेयर एरिया में गेहूं की फसल की बिजाई किसान कर चुके हैं। बरसात होती है तो इस फसल को काफी लाभ मिल जाएगा।