ट्रक की टक्कर से युवक की हुई मौत
करनाल| सदरपुलिस ने मोहदीनपुर निवासी धर्मपाल की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार धर्मपाल ने शिकायत में कहा है कि 10 दिसंबर को ट्रक चालक ने तेजी से वाहन चलाते हुए नगला चौक पर उसके 21 वर्षीय बेटे सुनील कुमार को टक्कर मार दी। इससे उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है