अब पुलिस घर पहुंचाएगी एफआईआर की काॅपी
करनाल | एफआईआरकी कापी लेने के लिए अब शिकायतकर्ता को थानों में चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि शिकायतकर्ता की कोई ई-मेल आईडी है तो पुलिस उस पर भी एफआईआर की स्कैन कापी पहुंचाएगी। यही नहीं यदि कोई व्यक्ति थाने में नहीं सकता तो संबंधित बीट का पुलिस कर्मचारी उसके घर कापी बंद लिफाफे में देकर आएगा। ऐसे में जहां आमजन का समय बच सकेगा, वहीं उसे बेवजह थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह आदेश आईजी करनाल रेंज हनीफ कुरैशी ने तुरंत प्रभाव से जारी कर दिए हैं।