गोदाम से चोरी चावल के बैग किए बरामद
करनाल | सीआई ए-1 स्टाफ ने शकील रियालुदीन निवासी फरूकनगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रिमांड के दौरान बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनवरी माह मे दहा बजीदा चावल मिल से फरवरी माह मे तरावड़ी के एक गोदाम से चावल चोरी किए थे। आरोपियों के अन्य साथियों राजू कमलेश को पहले ही गिरफतार किया जा चुका है जिनसे 80 कटटे चावल बरामद किया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर 250 कटटे चावल बरामद किए गए। इस तरह उपरोक्त मामलों मे अब तक कुल 330 कटटे चावल जिला पुलिस द्वारा बरामद किया जा चुका है।
जुंडला निवासी कुलदीप भूषण ने थाना सदर में शिकायत दी थी कि दिनांक 25 नवंबर 2014 को जुंडला मंडी से उसकी 737 बोरी जीरी लेकर उसके ड्राइवर कुटेल के लिये निकले थे ना तो आरोपी जीरी लेकर कुटेल पहुंचे और ना ही मंडी आए। जिस पर थाना सदर मे उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।