पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वीकृत मांगों से समीक्षा की तलवार हटाएं

स्वीकृत मांगों से समीक्षा की तलवार हटाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वकर्मचारीसंघ जिला करनाल की कन्वेंशन स्थानीय सेक्टर-12 स्थित पार्क में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार ने की। कन्वेंशन में संघ की जिला, ब्लाक कमेटियों संबद्ध संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारियों ने भाग लिया। संघ के राज्य उप महासचिव जीवन सिंह ने कहा कि संघ ने 3 नवंबर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वार्ता का समय देने का अनुरोध किया था, ताकि भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल कर्मचारियों की मांगों को आपसी बातचीत से लागू करवाया जा सके, परंतु सरकार ने कर्मचारियों द्वारा लंबे संघर्ष के बाद पूर्ववर्ती सरकार से प्राप्त मांगों पर समीक्षा के नाम पर तलवार लटका दी।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृति आयु सीमा बिना वैकल्पिक व्यवस्था, भर्ती के लिए विज्ञापन प्रक्रिया निर्धारण के 60 वर्ष से 58 वर्ष कर दी। कन्वेशन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के कर्मचारी जन विरोधी बयान की निंदा करते हुए जनता से माफी मांगने की मांग की। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंहमार ने बताया कि भाजपा द्वारा अपने चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वायदों अनुसार पंजाब के समान वेतनमान देने, वेतन विसंगतियां दूर करने, कच्चे कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों गेस्ट टीचरों की सेवा नियमित करने, युवाओं को रोजगार देने के लिए खाली पदों पर भर्ती करने रोजगार के नए अवसर पैदा करने, न्यूनतम वेतन लागू करने आदि मांगों को लागू करने के लिए उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

जिलाआयुर्वेदिक अधिकारी द्वारा इंद्री ब्लाक सचिव शिव कुमार की सेवा समाप्ति चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव ऋषिपाल के विरुद्ध एएमओ के नाम से कथित झूठा पुलिस केस दर्ज कराने की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग भी की गई।

इन्होंने भी किया कर्मचारियों को संबोधित

कन्वेंशनका संचालन सचिव कृष्ण शर्मा ने किया सतपाल सैनी, अशोक परोचा, रामनाथ वालिया, सुदेश, गीता, तोषी, उर्मिला, आशा, सुरेश पाल, सुभाष परोचा, ओमप्रकाश माटा, कर्मबीर, मलकियत, देवीचंद मुकेश, अनिल सैनी आदि भी इस दौरान मौजूद रहे।

भूमिका अदा करें कर्मचारी

कन्वेंशनमें कर्मचारियों को अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाने जन सेवक की असल भूमिका अदा करने की अपील की और सरकार से आरएसएस के सदस्य के नाम पर कर्मचारियों को धम