पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत और चीन में बढ़े परस्पर सहयोग: ब्रूस जू

भारत और चीन में बढ़े परस्पर सहयोग: ब्रूस जू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चायनाट्रेड एवं प्रमोशन काउंसिल के प्रतिनिधि ब्रूस जू ने कहा है कि चायना और भारत विश्व का सबसे बड़ा बाजार है। दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। दोनों ही देशों में नेचुरल रिसोर्सेज की अधिकता है। यदि दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़े तो दुनिया में दोनों देश अपना लोहा मनवा सकते हैं।

वे पीसीएसएल द्वारा भारतीय चावल उद्योग पर आयोजित इंटरनेशनल मेगा प्रदर्शनी इसर मैक्स इंडिया एक्सपो के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक हरविंदर कल्याण ने की। यह आयोजन करनाल के हुडा ग्राउंड में 14 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में खरीदारों और विक्रेताओं, एक्सपोर्टरों और इंपोर्टरों के बीच एक मंच स्थापित किया गया है। इस प्रदर्शनी में खाड़ी देशों के साथ अफ्रीका,चीन और सार्क देशों से प्रतिनिधि आज पहले दिन पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

प्रदर्शनीदेख हुआ हर्ष

विधायकहरविंदर कल्याण ने कहा कि उन्हें इस प्रदर्शनी को देख कर हर्ष हो रहा है। संसार में निर्यात होने वाले चावल का 26 प्रतिशत चावल करनाल में पैदा होता है। यह आयोजन एक छोटा सा संसार लग रहा है। देश के बड़े राइस एक्सपोर्टर, राइस मशीनरी, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, स्टोरेज से संबंधित इंटरनेशनल और नेशनल कंपनियों के स्टाल इस बात का उदाहरण है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेक इन इंडिया जल्द ही फलितार्थ होगा। इस अवसर पर विजय सेतिया, हरियाणा चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष भूषण गोयल, नैफको के चेयरमैन एसपी चौहान, राकेश नागपाल, डिप्टी मेयर मनोज वधवा, नरेश बंसल तथा अनिल गुप्ता ने विचार व्यक्त किए।

इन कंपनियों ने लिया भाग

इसप्रदर्शनी में लामा राइस प्राइवेट लिमिटेड, बेस्ट फूड्स, आल इंडिया राइस एक्सपोर्ट एसोसिएशन, आल इंडिया राइस मिलर्स एंड सेलर्स एसोसिएशन, हरियाणा राइस मिलर्स एंड एक्सपोर्ट एसोसिएशन, हरियाणा चैंबर आफ कामर्स, पंजाब राइस मिलर्स एंड सेलर्स एसोसिएशन,आरएमएमएमए, बुहलर,नाइक्रोम के कौशल वर्मा, तपोधनी केनवीन जैन, बेलई,पेकोना,अेसेन मल्टी पैक के विशाल पांडया तथा डोमिनो के प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. कृष्ण अरोड़ा ने किया। सहित स्थानीय और राष्ट्रीय संगठन अपना मूल्यवान सहयोग कर रहे हैं। पैकेजिंग उद्योग पर सेमीनार का आयोजन नाइक्रोम द्वारा किया गया।