पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सादगी की मिसाल थे चिरंजीलाल : शर्मा

सादगी की मिसाल थे चिरंजीलाल : शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | पूर्वसांसद एवं समाजसेवी दिवंगत पंडित चिरंजीलाल शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर पंडित चिरंजीलाल राजकीय स्नात्तकोतर महाविद्यालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर विधायक कुलदीप शर्मा शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा के अवसर पर कुलदीप शर्मा ने कहा कि पंडित जी ने हमेशा स्वच्छ, ईमानदार लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित राजनीति की। वे उच्च विचारों के साथ साधारण जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। वे सादगी कर्तव्य परायणता के कारण ही हमेशा लोगों के बीच लोकप्रिय रहे। उन्होंने अपने जीवन में कर्म को महत्व दिया। उनके सामने जाति, धर्म वर्ग कोई मायने नहीं रखते थे। इस मौके पर धर्मपाल कौशिक, डीएवी कॉलेज के राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक डा.बालकिशन कौशिक, कुलदीप काहलो, सरदार त्रिलोचन सिंह, कांग्रेसी नेता निर्मल कल्याण, अशोक खुराना, कंवल भसीन, राजेन्द्र कल्याण, हरि सिंह साबा सहित, पाला राम वाल्मीकि, वेद त्यागी गोंदर शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

करनाल. पूर्वसासंद स्व. चिरंजीलाल शर्मा की के चित्र पर माल्यापर्ण करते विधायक कुलदीप शर्मा अन्य।