मैं हर जांच के लिए तैयार : गिरिश अरोड़ा
करनाल | पस्तानाभूमि आबंटन पर एडीसी गिरीश अरोड़ा ने कहा कि कुछ लोग मेरी छवि धूमिल करने के लिए मीडिया में गलत खबरें दे रहे हैं। वे पस्ताना में हुई भूमि आबंटन मामले में हर जांच के लिए तैयार हैं, लेकिन मीडिया में ऐसी बयानबाजी की जा रही है कि जैसे मैं गुनहगार हूं। उन्होंने कहा कि मुझे जानबूझ कर इस मामले में घसीटा जा रहा है। गांव पस्ताना निगदू में डेरा समाध भगवान गिरी की सरप्लस भूमि अलाटमेंट में की गई कथित अनियमितताओं से संबंधित है। उस समय तक मैं सरकारी नौकरी में नहीं आया था। सीएम के उड़नदस्ता में भी मेरा कोई उल्लेख नहीं है। गांव की एक भी इंच भूमि भी मेरे द्वारा अलॉट नहीं की गई। मुझे अनावश्यक तौर किसी दुश्मनी के कारण घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल शक के आधार पर बिना किसी साक्ष्य के किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। जबकि पहले मामला कोर्ट में चल रहा है। जो जांच पुलिस विभाग द्वारा की गई है। उसमें मुझसे किसी कोई बात नहीं की गई। इस मामले में किसी भी जांच के लिए पूर्ण रूप से तैयार हूं।