पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी स्टाफ को काम पर वापस लें

अधिकारी स्टाफ को काम पर वापस लें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | जनवादीमहिला समिति ने डीसी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर जिला संरक्षण अधिकारियों संबंधित स्टाफ को काम पर वापस लिए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि नवंबर 2008 में संरक्षण अधिकारियों की नियुक्तियां की गई थी। इससे घरेलू हिंसा से पीड़ित लाखों महिलाओं को लाभ मिला और हजारों बाल विवाहों को रोकने में संरक्षण अधिकारियों की अहम भूमिका रही। अब अचानक से मौखिक आदेश देकर इन अधिकारियों को हटा दिया गया है। इससे रोजगार छिनने के साथ-साथ घरेलू हिंसा के मामलों में महिलाओं को सहयोग भी नहीं मिल पाएगा। महिला संरक्षण अधिकारी पीडि़त महिलाओं और पुलिस प्रशासन के बीच की अहम कड़ी हैं। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के इन अधिकारियों को हटाने से बहुत से मामले अधर में लटक जाएंगे। इस अवसर पर सीमा, नीना, राजबाला, सरोज, नूतन, पुष्पा, अंजु रेनू मौजूद रहीं।