विशाल शोभायात्रा 17 को
करनाल |श्री सनातनधर्म शिव मंदिर पुराना सर्राफा बाजार की ओर से महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। 39वें इस मौके पर 17 फरवरी को शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। सभा प्रधान अविनाश बंसल उपप्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि 10 से 14 फरवरी तक श्री सत्यनारायण मंदिर हनुमान गली में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। आचार्य सुभाष जी कथा सुनाएंगे।