- Hindi News
- अध्यापकों को सिखाए गणित को सरल बनाने के तरीके
अध्यापकों को सिखाए गणित को सरल बनाने के तरीके
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल में गणित विषय को रोचक एवं सरल बनाने के लिए आयोजित सेमिनार का शनिवार को समापन हो गया। सेमिनार की अध्यक्षता डीआईटी शाहपुर की वरिष्ठ लेक्चरर सरोज वर्मा ने की। तीसरे चरण में आयोजित इस सेमिनार में गणित प्राध्यापिका दीपा अरोड़ा, सुचेता बत्तरा, शीतल चौहान अौर सुदर्शन कुमार ने मास्टर ट्रेनर के रुप में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गणित को सरल बनाने के फार्मूले बताए। मौके पर दिनेश अरोड़ा, सुरेश पुरी, हर्षबाला, विकास चौधरी, गोपाल, अनुज, नीरा, प्रीतम मौजूद रहे।