यात्री की जेब काटने का प्रयास, पकड़ा
निसिंग | करनालसे कैथल जा रही हरियाणा राज्य परिवहन की बस से यात्रियों ने जेब काटने का प्रयास करते एक व्यक्ति को पकड़ कर निसिंग पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान करनाल के सदर बाजार निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।