पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियों को शिक्षित करने का संदेश

बेटियों को शिक्षित करने का संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़ी बीरबल | शनिवारको कलरी जागीर स्थित स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली। इसमें स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया।

रैली को स्कूल के डायरेक्टर धनीराम कांबोज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के संदेशात्मक स्लोगन लेकर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ और बेटियों को शिक्षित करने के प्रति जागरूक किया। स्कूल के डायरेक्टर धनीराम कांबोज ने कहा कि बेटियां हमारे आंगन की रौनक होती है। आज भारत की बेटियां चांद को छू रही है। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। कल्पना चावला, साइना नेहवाल इस बात का उदाहरण है।

करनाल | शिवशक्ति पब्लिक स्कूल बीजणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रिंसिपल सविता सिंह ने कहा कि समाज में लड़कियों का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षा से महिलाओं का सशक्तिकरण हो सकता है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बेटियों को उच्च शिक्षा दिलवाएं।

गढी बीरबल . बैनरलिए गांवों में रैली निकालते बच्चे।