पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे विरोध

यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | नईअनाज मंडी में चल रहे तीन दिवसीय राइस एक्सपो के दूसरे दिन एडामास इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित हरियाणा राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन की जनरल हाउस मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में हरियाणा के अलावा पंजाब, छत्तीसगढ़ के राइस मिलर्स ने काफी संख्या में भाग लिया।

मीटिंग में मुख्य रूप से राइस मिलर्स को होने वाले परेशानियों उनके समाधान के बारे में गंभीरता के साथ विचार विमर्श किया। मीटिंग का संचालन हरियाणा राइस एंड डीलर्स एसोसिएशन के उप प्रधान विनोद गोयल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर फेडरेशन ऑफ इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष तरसेम सैनी ने शिरकत की। तरसेम सैनी ने कहा कि देश में राइस मिलर्स की काफी समस्याएं है, जिन्हें दूर करवाने के लिए एसोसिएशन लगी हुई है। अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता तो सभी मिलर्स मिलकर संघर्ष करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। सभी राइस मिलर्स को मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाना होगा।

सरकार की नीति सहयोग वाली नहीं

कार्यक्रममें छत्तीसगढ़ से आए उप प्रधान विजय टायल ने केंद्र सरकार की नीति सहयोगात्मक नहीं रही है। एफसीआई के अधिकारियों के कारण राइस मिलर्स को उद्योग धंधे चलाना मुश्किल हो गया है। इसके पीछे एफसीआई अधिकारियों के साथ राइस मिलर्स भी जिम्मेवार है। जब तक वे लोग स्वयं ठीक नहीं होंगे, तब तक व्यवस्था में सुधार की कोई गुजांइश नहीं है। एसोसिएशन प्रधान राजेंद्र अग्रवाल आजाद सिंह राठी ने कहा कि सभी राइस मिलर्स को मिलकर कार्य करना चािहए।