पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 500 साला के रूप में मनेगा गुरु का आगमन

500 साला के रूप में मनेगा गुरु का आगमन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | डेराकार सेवा प्रमुख बाबा सुक्खा सिंह ने कहा कि 24 सितंबर 1515 को सिख धर्म के बाणी, महान सुधारक गुरु नानक देव का करनाल आगमन हुआ था। 24 सितंबर 2015 को गुरु नानक देव के करनाल आगमन के 500 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस महान शताब्दी वर्ष को बड़े रूप में मनाने के लिए आज धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की एक बैठक बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता बाबा सुक्खा सिंह ने की। उन्होंने सभी से इस महान दिन को 500 साला के रूप में बड़े स्तर पर मनाने के निर्देश दिए। निफा अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु ने कहा कि गुरु नानक देव केवल धार्मिक गुरु ही नहीं थे, बल्कि बहुत बड़े समाज सुधारक भी थे।

सुरेंद्र पाल सिंह रामगढिय़ा ने सुझाव दिया कि 500 साला को समर्पित पांच बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। जिनमें संत समागम,कीर्तन दरबार, ढाडी दरबार, कवि सम्मेलन सर्वधर्म सम्मेलन शामिल हैं। उर्वशी ललित कला अकादमी के डायरेक्टर डा. कृष्ण अरोड़ा ने एडवोकेट स्वर्ण सिंह ने स्कूलों और कॉलेजों में प्रतियोगिता कराने की बात कही

गुरु ने किया था जाति पात का विरोध

अंग्रेजसिंह पन्नू ने कहा कि गुरु नानक देव ने जातिपाति के भेदभाव का विरोध किया था। इसलिए 500 साला में इस विषय पर विशेष प्रयास किए जाएं। प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा, करनाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष जेआर कालड़ा, हरियाणा चैंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष रूप नारायण चांदना ने संस्थाओं की ओर से सामाजिक आयोजन करने का विश्वास दिलाया