गोरक्षा कानून बनाने का आह्वान
करनाल | राष्ट्रवादीयुवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एके सिंह ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को अपना गोरक्षा का वादा याद दिलाते हुए एक बार फिर एक मजबूत गौ-रक्षा कानून बनाने का आह्वान किया है।
वे सेक्टर-8 में स्थित महाराणा प्रताप भवन में रायुवा की प्रदेश कार्यकारिणी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र के साथ-साथ रायुवा की प्रत्येक जिले की टीमें भी यह सुनिश्चत करें की उनके क्षेत्र में किसी भी हाल में गौ तस्करी होने पाए। कहा कि इसके लिए वे स्वयं भी शीघ्र ही जिला स्तर पर प्रत्येक जिला उपायुक्त जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर वाहिनी को इस कार्य में प्रशासनिक सहयोग देने का अनुरोध पत्र देंगे। उन्होंने कहा कि मात्र सरकारों के प्रयास से गौ-रक्षा भव नहीं है। अपितु इस के लिए व्यापक जन-जागृति की आवश्यकता है। वाहिनी के सह-संयोजक युधवीर राणा ने कहा कि रायुवा पूरे प्रदेश में नाटकों के मंचन प्रोजेक्टरों पर वीडियों फिल्मों के माध्यम से गांव-गांव जा कर लोगों को गौ-रक्षा के लिए प्रेरित जागरूक करेगी। कॉलेजों के एनएसएस के दल भी आगे आएं हैं।
करनाल . प्रदेशकार्यकारिणी की बैठक में मौजूद लोग।
प्रदेश कार्यकारिणी का किया गया विस्तार
बैठकमें प्रदेश कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। राकेश चौहान (कोयर) ने नामों की घोषणा करते हुए कहा कि गौरव कामरा को प्रदेश उपाध्यक्ष, सुंदर सिंह को प्रदेश सचिव, रेणु भाटिया को संयोजक फरीदाबाद, मोहिंद्र साहू संयोजक फतेहाबाद, रवि कुमार को संयोजक पलवल नियुक्त किया गया। बैठक में महेन्द्र बिघाना, रिंकू लाल, आमिर विर्क, अरूण कुमार, गौरव प्रताप, प्रमोद रायसिंह, दल सिंह, मौंटी शर्मा आदि उपस्थित रहे।