जन्मोत्सव प्रचार के लिए निकाली रैली
करनाल | आर्यकेन्द्रीय सभा द्वारा 14 फरवरी से 17 फरवरी मनाए जाने वाले महर्षि जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव के प्रचार की विशेष वाहन रैली शनिवार को शहर में निकाली गई। यह श्रद्धानंद अनाथालय कर्ण ताल से ओ.पी. सचदेवा एवं महामंत्री स्वतन्त्र कुकरेजा के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे प्रारंभ हुई।
वाहन रैली को आर्य केंद्रीय सभा के प्रधान सत्येन्द्र मोहन कुमार ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली में सैंकड़ों की संख्या में स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार-जीप और अन्य वाहन ओम ध्वज से सुसज्जित होकर ऋषि जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव मनाने का संदेश देते हुए करनाल के सभी मुख्य मार्गों से गुजरे। रैली में विशेष रूप से शांति प्रकाश आर्य, आनन्द सिंह आर्य, शमशेर शास्त्री, जितेन्द्र नरवाल, प्रदीप मैहला, अर्जुन देव वर्मा, भोपाल आर्य, महेश आर्य, गोपाल आर्य, रमेश आर्य, प्रभुदयाल आर्य, धर्मचंद आर्य, वेद प्रकाश आर्य, सुरजीत सुभरी, दिलबाग आर्य, ओम प्रकाश कुमार, सावित्री आर्य, संतोष आर्य, विजय आर्य, सतप्रकाश आर्य, निफा युवा विंग, श्रद्धानंद अनाथालय के ब्रह्मचारी एवं ब्रह्मचारणियां मौजूद रहीं।
करनाल. शहरमें वाहन रैली निकालते आर्य केंद्रीय सभा के सदस्य।