पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली की ढीली तारों खंभों काे जल्द कर दिया जाए दुरुस्त

बिजली की ढीली तारों खंभों काे जल्द कर दिया जाए दुरुस्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करनाल कैंप आफिस के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने शनिवार को स्थानीय शिव कालोनी के वार्ड न-17 में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों की शिकायतें सुनी। शिकायत सुनने के उपरांत उन्होंने समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की जायज समस्याओं को अपने स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का प्रयास करें।

अमरेन्द्र सिंह ने इस मौके पर बिजली विभाग के एसडीओ को निर्देश दिए कि जहां-जहां पर बिजली की तारें लटकी हुई हैं तथा खंबों की जरूरत है, इसे तुरंत ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें राशन वितरण में कोई भी शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पानी की निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तुरंत समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समस्याओं के निपटान के प्रति संवेदनशील है, हर समय का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। अमरेन्द्र सिंह ने श्मशान घाट जाने वाले रास्ते के बारे में कहा कि इसका सर्वे कराया जाएगा तथा स्कूल को अपग्रेड संबंधी विषय पर उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर रेणु बाला गुप्ता, नगर निगम के आयुक्त अरविंद मल्हान, स्थानीय पार्षद शीला रानी, हरि सिंह रोड़, दीवान सिंह, बलजीत सिंह, कुलदीप शर्मा, बलबीर, उजय सिंह पंचाल, एडवोकेट राजेश शर्मा सहित भारी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

हिंदी में स्पष्ट शब्दों में लिखकर दें शिकायत

उन्होंनेकहा कि अगर शिकायत संबंधी कोई उनसे सीधा मिलना चाहे तो कैंप आफिस में किसी भी कार्य दिवस में प्रात: 11.30 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक मिल सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायत या समस्या हिन्दी में स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए, जिस विभाग से संबंधित विषय है उसे भी स्पष्ट शब्दों में लिखा होना चाहिए ताकि शिकायत संबंधी विषय को निपटाने में किसी प्रकार की दिक्कत आए।

करनाल . शिवकाॅलोनी के वार्ड-17 में लोगों की समस्याएं सुनते ओएसडी अमरेंद्र सिंह।