फसल सुरक्षा और कीट नियंत्रण को जाना
सब्जी का उत्पादन और कटाई उपरांत प्रबंधन विषय पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी
जागरुकता
राष्ट्रीयबागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, सलारू द्वारा आयोजित एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अन्तर्गत ‘‘नवीनतम तकनीकी द्वारा सब्जी का उत्पादन एवं कटाई उपरांत प्रबंधन’’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के रजिस्ट्रार डाॅ. एमएस दहिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र सलारू के उपनिदेशक एवं केन्द्र प्रमुख डाॅ. बीके दुबे ने लहसुन की नवीनतम तकनीक के बारे में कृषको को विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम में आईएआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. वीके पंडिता ने सब्जियों के बीज उत्पादन पर जानकारी दी। क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. समर सिंह ने गन्ने में लहसुन की खेती करने की उन्नत तकनीक के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। एनडीआरआई, करनाल के प्रधान वैज्ञानिक डा. दलीप कुमार गोसाई ने लहसुन की खेती में मल्चिंग के उपयोग एवं मक्की से माइलेज बनाने पर जानकारी दी।
संगोष्ठी में फसल सुरक्षा, कीट नियंत्रण एवं सब्जियों की विभिन्न फसलों पर कृषि वैज्ञानिक ने कृषकों को विस्तृत जानकारी एवं कृषकों द्वारा पूछे जा रहे सवालों का निदान किया गया। संस्था के सहायक निदेशक एच. के. शर्मा ने प्याज की उन्नत खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन पर विस्तार से कृषकों को जानकारी दी। संगोष्ठी में विभिन्न संस्था के वैज्ञानिक डा. प्रवीन कुमार, प्रधान वैज्ञानिक, सीएसएसआरआई ने आलू की खेती के बारे में विशेष जानकारी दी। डा. पोहप सिंह ने उद्यान विभाग के द्वारा दी जाने वाली अनुदान के बारे जानकारी दी। डा. विजय कुमार, डा. एमसी कंबोज, एएन वर्मा, देशराज यादव, शशि कुमार, एचएन तिवारी एवं मनोज कुमार पाठक इस समारोह में उपस्थित रहे एवं अपना तकनीकी योगदान दिया। मुख्य अतिथि डाॅ. एमएस दहिया ने कृषको को कम लागत में सब्जी उत्पादन कर अधिक से अधिक धनोपार्जन पर जोर दिया और सब्जियों की सघन खेती, मिश्रित खेती पर विशेष जोर दिया, जिससे किसान अपनी कम लागत पर अधिक लाभ ले सकें। संगोष्ठी कृषि प्रर्दशनी में लगभग 900 कृषकों ने तकनीकी जानकारी ली अपनी समस्याओं का समाधान किया।
संबोधित करता वक्ता मंचासीन डाॅ. एमएस दहिया, डाॅ. बीके दुबे अन्य।