- Hindi News
- रणधीर सिनेमा क्षेत्र के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
रणधीर सिनेमा क्षेत्र के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
करनाल | रणधीरसिनेमा क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर रणधीर सिनेमा क्षेत्र के रहने वाली खुशबू ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर रहे रणबीर सिंह ने कहा कि रोहित ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस कारण उसकी मौत हुई है। सच्चाई तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। जबकि खुशबू का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।