पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फतेहसिंह राणा बने मैकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रधान

फतेहसिंह राणा बने मैकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल|आॅल हरियाणापीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने शनिवार को सिंचाई विभाग की ब्रांच में द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। चुनाव अधिकारी बलबीर सिंह की देख-रेख में चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। फतेहसिंह राणा को लगातार 10वीं बार प्रधान चुना गया।

भल्लेराम को चेयरमैन, जिले सिंह ढांडा को महासचिव नियुक्त किया गया। एचके मेहता को उपप्रधान महाबीर को वरिष्ठ उपप्रधान, शशि शर्मा को हैड कैशियर, रामकुमार शर्मा को सहसचिव, नकलीराम राणा को मुख्य सलाहकार, शिव कुमार शर्मा को मुख्य सचिव, जयभगवान को कानूनी सलाहकार, महेंद्र सिंह को संगठनकर्त्ता और शीशपाल कश्यप को प्रैस सचिव बनाया गया। नवनियुक्त ब्रांच प्रधान फतेहसिंह ने यूनियन के सभी सदस्यों को जिला मुख्यालय पर 10 फरवरी को होने वाले धरने में शामिल होने के लिए कहा गया।