- Hindi News
- ओपी विद्या मंदिर में विद्यार्थियों को दी विदाई पार्टी
ओपी विद्या मंदिर में विद्यार्थियों को दी विदाई पार्टी
ओपीविद्या मंदिर में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन अविनाश बंसल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 11वीं कक्षा के िवद्यािर्थयों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर 12वीं कक्षा के छात्रों का स्वागत किया। कार्यक्रम में चेयरमैन अविनाश बंसल ने बच्चों को बोर्ड की परीक्षाओं में मेहनत कर सफलता हासिल करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि विद्या धन जीवन में सबसे बड़ा धन है और इसे अर्जित कर लेते हैं तो उम्रभर वो राेशनी प्रदान करता है। इस अवसर पर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों में से मिस्टर मिस भी चुने गए।