नहर में कूदा युवक, डूबने से हुई मौत
करनाल | कुंजपुरानिवासी राजेश कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी अशोक उर्फ डंपी निवासी कुंजपुरा से तंग आकर उनके भाई पवन कुमार ने नहर में कूदकर जान दे दी।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर उपरोक्त के खिलाफ थाना कुंजपुरा करनाल में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।