खान-पान का ध्यान रखें विद्यार्थी
करनाल | राष्ट्रीयकिशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय नसीरपुर में किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। सीएचसी इंद्री से सम्राट खेड़ा एएच काउंसलर ने संचालन किया। छात्रों का वजन कद मापा गया तथा एचबी टेस्ट किया गया।
मुख्याध्यापक सतबीर सिंह नरवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती उम्र में छात्रों को 10-19 वर्ष आयु में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस आयु में लापरवाही से खून की कमी, आयरन की कमी, एनीमिया की शिकायत अकसर मिलती है। फोलिक एसिड टेबलेट्स नियमित लेते रहना चाहिए। सेंटर इंचार्ज एएनएम ने मित्रता क्लीनिक बारे छात्रों को विस्तार से बताया, क्योंकि इसी उम्र में छात्रों में शारीरिक परिवर्तन होता है। छात्रों के अंदर खून की कमी के लक्षण उपचार बताया गया।
विजेताछात्रों को किया सम्मानित : इसअवसर पर हेल्थ डाइट विषय पर प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें मनिता प्रथम, रेनू द्वितीय रितेश तृतीय स्थान पर रही। सम्राट खेड़ा ने छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
भविष्य में इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे, ताकि छात्रों के अंदर जागृति आए अपने भविष्य को लेकर सचेत रहें। इस अवसर पर सुशीला रानी एएनएम, लाजवंती एएनएम, ममतेश रानी काउंसलर, सुषमा आशा वर्कर, रजनी बाला आशा वर्कर, राजेंद्र सिंह मान, दीपिका, सुभाष, राज कुमार सतपाल स्टाफ सदस्य आदि मौजूद रहे।
करनाल . किशोरस्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम में बच्चों को जानकारी देते टीचर।